गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी दी है कि चारधाम यात्रा पर लगाए गए 24 घंटे के प्रतिबंध को हटा लिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में आने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपने-अपने जिलों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करें।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में भारी बारिश या आपदा की स्थिति बनती है, तो संबंधित जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर वाहनों को रोकेगा। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते चारधाम यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था और प्रशासन ने ऐहतियातन यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया था।
अब स्थिति सामान्य होते ही यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है, लेकिन स्थानीय मौसम और मार्ग की स्थिति के अनुसार ही वाहनों को आगे बढ़ने दिया जाएगा।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply