आज सुबह गंगनानी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF, फायर, मेडिकल और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
हेलीकॉप्टर हैली एयरो ट्रांस कंपनी का था, जो हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई है, जबकि 1 घायल है। सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी शीघ्र शासन प्रशासन के माध्यम से साझा की जाएगी।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
Leave a Reply