रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7:15 बजे मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड जा रही मैक्स बोलेरो वाहन आ गया। हादसे के समय वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।
दुर्भाग्यवश, हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। यह हादसा एक बार फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने की समस्या को उजागर करता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply