देहरादून। उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (USF) ने संगठन के विस्तार और मज़बूती के लिए बड़ा कदम उठाते हुए जगदीश चन्द्र जोशी को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने की।
अध्यक्ष देवेश सेन ने कहा कि “जगदीश चन्द्र जोशी लंबे समय से छात्र हितों की लड़ाई में सक्रिय रहे हैं। उनकी निष्ठा, मेहनत और संघर्षशीलता संगठन के लिए प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा छात्र समस्याओं और उत्तराखंड के मूल मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।”
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक जगदीश चन्द्र जोशी ने संगठन पर विश्वास जताने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ USF की विचारधारा को गाँव–गाँव और कॉलेज–कॉलेज तक पहुंचाएंगे।
USF का मानना है कि छात्र शक्ति ही उत्तराखंड के भविष्य की धुरी है और संगठन हर हाल में छात्रों की आवाज़ को बुलंद करता रहेगा।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply