उत्तराखंड मूल के रविंद्र सिंह नेगी ने रचा इतिहास,राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज से विधायक बने

नई दिल्ली: उत्तराखंड मूल के रविंद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक पद ग्रहण किया। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ी जीत मिली, जो उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

रवि नेगी ने अपनी जीत के बाद जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे “जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत” बताया। उन्होंने पहली बार पटपड़गंज की सेवा का अवसर मिलने पर इसे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताया और क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का वादा किया।

रवि नेगी का कहना है कि “पटपड़गंज को आदर्श विधानसभा बनाना ही मेरा उद्देश्य है। मैं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।”

पटपड़गंज में जीत के बाद उनके समर्थकों ने भव्य जुलूस निकाला, जिसमें फूलों की वर्षा और जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। रवि नेगी की यह जीत उत्तराखंड मूल के लोगों के लिए गर्व का विषय बन गई है, जो दिल्ली में अपनी एक पहचान स्थापित कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक जीत से रवि नेगी न केवल भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत करेंगे, बल्कि क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी भी लिखेंगे।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

 

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

📞 +917409347010

📞 +917088829995

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!