उत्तराखंड: पौड़ी में आपदा जैसे हालात — बादल फटने और भूस्खलन से 5 मजदूर बहे, 2 महिलाओं की मलबे में दबकर मौत

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड | 6 अगस्त 2025

राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। पौड़ी जनपद के थैलीसैंण ब्लॉक में बादल फटने और भूस्खलन की विभीषिका ने कई लोगों की जान ले ली है, जबकि कई अन्य अभी भी लापता हैं।

 

बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूर बहे

थैलीसैंण के ग्राम बांकुड़ा, पट्टी चौथान में बीती रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। यहां नेपाली मूल के पांच मजदूर — दो महिलाएं, दो पुरुष और एक ढाई साल की बच्ची — स्थानीय गधेरे के समीप टेंट लगाकर रह रहे थे। अचानक आई बाढ़ में ये सभी बह गए। प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान तेज़ कर दिया गया है।

 

लापता मजदूरों की पहचान:

1. नरेंद्र बहादुर खटका (40 वर्ष)

 

 

2. संध्या खटका (35 वर्ष), पत्नी नरेंद्र बहादुर

 

 

3. रोमन खटका (18 माह), पुत्र नरेंद्र बहादुर

 

 

4. अमृता परिहार (21 वर्ष), पत्नी राम बहादुर

 

 

5. विमल (21 वर्ष)

 

 

घायलों के नाम:

उदय गुरु (21 वर्ष)

 

गोपाल थापा (19 वर्ष)

 

कालीराम बहादुर (23 वर्ष)

 

लक्ष्मी देवी (21 वर्ष)

 

इलाज हेतु देघाट भेजे गए:

कालीराम बहादुर और लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के लिए देघाट रेफर किया गया है।

 

 

बगडियाल गांव में भूस्खलन, सड़क बंद

क्षेत्र के बगडियाल गांव में भारी भूस्खलन के चलते कई घरों के आंगन टूट गए हैं। गांव के पास स्थित लिंगुड़िया मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें।

 

बुरासी गांव में दो महिलाओं की मौत

पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में भारी बारिश के कारण भयंकर भूस्खलन हुआ, जिसमें मलबे की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) के रूप में हुई है। साथ ही एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई, जिससे कई मवेशियों की मौत हो गई।

 

प्रशासन सतर्क, राहत कार्य जारी

स्थानीय प्रशासन, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

पहाड़ में मौसम का तांडव जारी है, प्रशासन की अपील है कि लोग सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से यात्रा न करें।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!