ऊखीमठ, 28 फरवरी 2025 – उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन शुरू हो गया है, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से ऊखीमठ जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
ऊखीमठ उप-जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, काकड़ागाड़ में सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर, प्रशासन ने लोगों को “भीरी – पलौंजी – कुंडपुड़िया” और “गुप्तकाशी जाने के लिए मियाड़ी गांव – लसूणधार – फून मार्ग” से जाने की सलाह दी है।
अन्य क्षेत्रों में भी बारिश और भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं:
चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से 50 से अधिक मजदूरों के दबे होने की खबर आ रही है।
देवप्रयाग में पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगोत्री में देर रात हुई भारी बर्फबारी से ठंड और फिसलन में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
Leave a Reply