उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, 52 यात्रियों से भरी बस पलटी – 27 घायल

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री हाईवे पर धरासू-नालूपानी के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई, नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 52 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 27 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

स्थानीय लोग और यात्रियों ने इस हादसे को ईश्वर की कृपा बताया और कहा –

“बद्री-केदार सबकी रक्षा करें!”

 

यह दुर्घटना एक बार फिर पहाड़ी मार्गों की चुनौतियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!