चौखुटिया, उत्तराखंड: पूर्व फौजी भुवन सिंह कठायत ने एक बार फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस बार वे चौखुटिया के गोदी में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेताओं आशुतोष नेगी और आशीष नेगी की रिहाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भुवन सिंह कठायत ने मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर गैरसैंण के रामलीला मैदान में सात दिनों तक भूख हड़ताल की थी।
यूकेडी नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल
भुवन सिंह कठायत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित करते हुए लिखा कि देहरादून पुलिस ने अनैतिक तरीके से यूकेडी नेताओं को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया, जबकि वे लगातार पर्वतीय समाज के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।
बता दें कि बीते दिनों देहरादून पुलिस ने यूकेडी नेताओं पर रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस गिरफ्तारी का यूकेडी कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं और इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं।
8 अप्रैल को न्याय रैली का ऐलान
यूकेडी ने 8 अप्रैल को देहरादून में एक बड़ी न्याय रैली आयोजित करने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि पूर्व फौजी भुवन सिंह कठायत की यह भूख हड़ताल सरकार पर कितना दबाव बना पाती है और यूकेडी नेताओं की रिहाई को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
Leave a Reply