दून जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव: 22 साल बाद कार्यालय में मतदान, भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

देहरादून। दून जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज ऐतिहासिक मुकाबला होने जा रहा है। खास बात यह है कि 22 वर्षों बाद पहली बार यह चुनाव जिला पंचायत कार्यालय में हो रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की मधु चौहान और कांग्रेस की सुखविंदर कौर के बीच कांटे का मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अभिषेक सिंह (पुत्र प्रीतम सिंह) और भाजपा के बीर सिंह चौहान आमने-सामने हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा और बुधवार को सभी अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गईं।

 

अपर मुख्य अधिकारी संजीत त्रिपाठी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पहुंचने और जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए। राजधानी देहरादून में हो रहे इस चुनाव के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

 

कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 17 से अधिक जिला पंचायत सदस्य हैं, जबकि भाजपा का कहना है कि बहुमत उसके पक्ष में है और कई सदस्य उनके संपर्क में हैं। ऐसे में आज का दिन तय करेगा कि 22 साल बाद कार्यालय में हुई इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सत्ता की कमान किसके हाथ में जाती है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!