अल्मोड़ा, 24 जुलाई 2025।
अल्मोड़ा में चल रहे कुमाऊं महोत्सव 2025 के चौथे दिन संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम बनी। यह बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक आयोजन, जो 30 जुलाई तक चलेगा, हर दिन नई ऊर्जा और लोकसंस्कृति के रंगों से सजा नजर आ रहा है।
चौथे दिन के मुख्य आकर्षण रहे उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक अजय मिश्रा और चर्चित गायिका माया उपाध्याय।
जहां अजय मिश्रा के सुपरहिट गीत “ने जानू कमला हरी हरिद्वारा” पर श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे, वहीं माया उपाध्याय के पॉपुलर गाने “क्रीम पोड़ारा” पर दर्शक झूमते नजर आए। दोनों कलाकारों ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे मंच को जीवंत कर दिया।

गायक अजय मिश्रा

गायक माया उपाध्याय
कार्यक्रम स्थल पर लोकसंस्कृति, हस्तशिल्प, पहाड़ी व्यंजन और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। दर्शकों की भारी भीड़ और कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि कुमाऊं महोत्सव न केवल सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ा रहा है, बल्कि लोकसंस्कृति के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
30 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव के आने वाले दिनों में और भी कई लोक कलाकारों के प्रस्तुतीकरण की उम्मीद है, जिससे अल्मोड़ा की शामें और भी रंगीन होने वाली हैं।
विज्ञापन
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply